एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय से मिले ताजा इनपुट के बाद केंद्र सरकार ने उनकी Z+ श्रेणी की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दिल्ली और भोपाल स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग, पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है। भोपाल के 74 बंगला स्थित आवास और दिल्ली के बंगले पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com