11:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली ऑनर किलिंग केस: पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

बरेली में नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या के 10 साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) अभय श्रीवास्तव ने लड़की के पिता वीरपाल और चाचा राजेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है, साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साक्ष्य छिपाने के आरोप में लड़की की मां कमला देवी को सात वर्ष कारावास की सजा दी गई है।
मामला 2015 का है, जब 16 वर्षीय दीपक और जावित्री के शव जंगल में मिले थे। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते दोनों की हत्या की गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.