5:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संरक्षक हरि बाबू व मंजुला खंडेलवाल की वैवाहिक वर्षगांठ दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाई गई

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट(रजि.)भारत कें संरक्षक हरि बाबू खंडेलवाल एवं मंजुला खंडेलवाल की वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ दीप प्रज्वलित स्थित राजेंद्र नगर में मनाया गया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया आज संस्थान कें संरक्षक हरी बाबू खंडेलवाल एवं हमारी भाभी मंजुला खंडेलवाल जी की वैवाहिक वर्षगांठ को हमने दक्षिणी संस्कृति सभ्यता को छोड़कर सनातन संस्कृति सभ्यता को जागृत करते हुए दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से उनकी लंबी आयु एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने भी सनातन धर्म का प्रचार करते हुए कहा धार्मिक परंपराओं में केक को काटना एवं मोमबत्ती को बुझाना अशुभता का संकेत करता है दीप जलाना एवं प्रकाश करना शुभता जीवन में खुशी प्रेम एवं समृद्धि का प्रतीक है मेरी ईश्वर से प्रार्थना संरक्षक महोदय के जीवन में सदैव सुख समृद्धि से जीवन खुशहाल रहे वैवाहिक वर्षगांठ कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक जे. आर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, भारतेंद्र सिंह, सदस्य दामोदर सिंह, डॉ अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर, रमेश चंद्र रस्तोगी, चंद्र प्रकाश, भीकम सिंह आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी

विज्ञापन एक्सप्रेस