बदायूं
बदायूं जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् एनजीओ के छात्र छात्राओं ने राज्य आपदा विमोचन बल केन्द्र पर प्रशिक्षण लेने लखनऊ गये थे | जो प्रशिक्षण अब उनका पूरा हो गया है | प्रशिक्षण मे 23 छात्र और 11 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था | 12 दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी प्रशिक्षु आज अपने जनपद में वापस आ गये हैं|
प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसेना नायक हृदेन्दर यादव ने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षु अपने जनपद मे जाकर लोगों को आपदा के समय मदद करेंगे और लोगों की जान बचायेगे | आपदा प्रबंधन मे प्रशिक्षण के दौरान जो भी सिखाया गया है वो सभी जीवन में काम आने वाला है | हम सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हैं कि जो भविष्य मे राहत बचाव कार्य करेगें| प्रशिक्षण प्रभारी अश्वनी मिश्रा द्वारा सभी को आपदा किट प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड वितरण किया |
टीम कमांडर षट्वदन शंखधार ने बताया कि यहां आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तरीके का प्रशिक्षण दिया गया है जो जिले में किसी भी आपदा के समय निपटने के लिए काम आयेगा | प्रशिक्षकों द्वारा जो बताया जा रहा है उसको नोट कर रही है |
छात्राओ की कमान टीम लीडर के रूप में प्रीती लीड कर रही है |
अभी तक छात्र/छात्राओं ने भूकंप,बाढ़ ,सुनामी ,चक्रावात,सूखा, आकाशीय बिजली आपदा के बारे में गहन अध्ययन किया गया है | साथ ही इनसे होने वाली जनहानी की भी जानकारी दी गई है और इसके उपाय के तरीके को सभी ने सीखा है |
प्रतिभागी छात्र राकेश कुमार,रजनेश कुमार,राघव, रिंकू यादव, पीयूष,श्रेया देवल, शिवानी, राम खिलौना,सुमन शाक्य, रेनू भारती, पिकी, शिवानी, संगीता, ज्योति, नीलम, निर्मला, जीशान ,नवल-किशोर, आकाश बाबू, रुपेन्द्र मौर्य, अर्जुन मौर्य, आशीष कुमार,सर्वेश कुमार,उदय प्रताप ,लीलाधर, विनीत कुमार, देशराज,देवेश, इरशाद, सतीश, आकाश, विनोद कुमार आदि लोग प्रतिभाग कर रहे हैं |
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com