प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन, शैक्षिक क्रियाकलापों एवं कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया—
पूर्व छात्र परिषद एवं आचार्य परिषद की बैठक कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा—
बरेली नकटिया आदर्श नगर स्थित आनंद निकेतन सरस्वती विद्या मंदिर का प्रांतीय योजना अनुसार दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ हुआ। निरीक्षण दल के सदस्यों ने प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन एवं शैक्षिक क्रिया कलापों तथा कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
अवकाश के पश्चात आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्र परिषद के व्यवसायी छात्रों के साथ बैठक कर विद्या भारती योजना का उद्देश्य बताया।
निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के समक्ष निरीक्षक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर वंदना की, राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर उझानी के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार जी ने बोधकथा के माध्यम से जीवों पर दया करने एवं परिश्रम ही सफलता की कुंजी है,समझाया।
निरीक्षण मण्डल के सदस्यों में राजेश कुमार शर्मा नैनीताल मार्ग बरेली, रामनाथ जी रामपुर बाग बरेली रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदास प्रजापति ने आगंतुक निरीक्षण मंडल के सदस्यों का परिचय कराया।
इस मौके पर सुशील कुमार मिश्रा, प्रवीण, कृष्ण बिहारी,दुर्वेश, श्रीमती सरिता,श्रीमती पूजा, श्रीमती सविता,श्रीमती प्रिया राठौर, हिमांशु कुमारी सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com