2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पश्चिमी विक्षोभ से अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान कोहरे की संभावना

बदांयू 12 दिसंबर।

दिसंबर माह में इस बार सर्दी का खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन सर्दी नहीं पडे़गी। ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। अनुमान है कि कोहरा बढ सकता है।

बदांयू के मौसम में अभी सर्दी का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। दिन में निकल रही धूप के चलते अधिकतम तापमान को अभी तक सामान्य से नीचे नहीं गया है। यही कारण है कि दिन में लोगों को धूप बेचैन कर रही है। पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में आई गिरावट भी 24 घंटों में थम जाएगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

दिसंबर माह के 10 दिन बीतने के बाद भी शहर में न तो सर्दी और न ही शीत लहर चली है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री ज्यादा तो न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब सवा डिग्री नीचे है। इससे शहरवासियों को अभी तक कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हुआ है। दिन में निकलने वाली तेज धूप स्वेटर पहने लोगों को बेचैन कर रही है।

हालांकि पछुआ हवाओं के चलते पिछले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी जिसका प्रभाव अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते समाप्त हो जाएगा।

इसी के साथ तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी के आसार हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तेज ठंड के कोई आसार बनते नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.