10:38 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

जालौन- इंस्पेक्टर ने खुद के मारी गोली मौत महिला आरक्षी पर रिपोर्ट दर्ज

जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है, जबकि पुलिस आत्महत्या की जांच कर रही है। घटना के समय एक महिला को इंस्पेक्टर के आवास से भागते हुए देखा गया था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारी, लेकिन पत्नी के आरोपों के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें आत्महत्या, हत्या और व्यक्तिगत विवाद शामिल हैं।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रवेश-निकास रजिस्टर और स्टाफ के बयान इकट्ठे किए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहती, लेकिन सिर पर गोली का निशान और महिला का भागना कई सवाल खड़े कर रहा है। इसलिए परिजनों की तहरीर पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है ‌

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.