ठंड से बचाव के लिए बच्चों को बांटे कंबल — राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा नैनीताल बैंक व दिव्यांगजन विभाग के सहयोग से सेवा पहल
बरेली। बढ़ती सर्दी को देखते हुए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत द्वारा नैनीताल बैंक एवं दिव्यांगजन विभाग के सहयोग से राजकीय संकेत विद्यालय, बरेली में मूक–बधिर एवं असहाय बच्चों को कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और विद्यालय परिसर में मुस्कान का माहौल देखने को मिला।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि दिसंबर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए संस्था ने आवश्यकता पड़ने वाले बच्चों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर नैनीताल बैंक सिविल लाइंस बरेली के मुख्य प्रबंधक विनय कुमार गुंवंत, शाखा प्रबंधक संजय सिंह नागरकोटी तथा दिव्यांगजन विभाग के मुनेश बंसल का विशेष सहयोग रहा।
कंबल वितरण कार्यक्रम में नैनीताल बैंक से मुख्य प्रबंधक विनय कुमार गुंवंत, शाखा प्रबंधक संजय सिंह नागरकोटी, शिखर मल्होत्रा, अजीत अग्रवाल, राजेश कुमार चौहान शामिल रहे।
वहीं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश मौर्य, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे.आर. गुप्ता, सदस्य भीकम सिंह, दामोदर सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन विभाग के मुनेश बंसल व विद्यालय के मूक–बधिर बच्चे मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com