।
अमरोहा में एक दर्दनाक हादसे में 4 MBBS डॉक्टरों की मौत हो गई। उनकी कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक में घुस गई, जिसके बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को बाहर निकाला गया और गाड़ी काटकर शव निकाले गए।
मृतक डॉक्टरों की पहचान अर्नव चक्रवर्ती कोलकाता,आयुष शर्मा दिल्ली ,श्रेष्ठ पंचोली और सप्तर्षि दास कर्नाटक के रूप में हुई है। ये सभी डॉक्टर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के छात्र थे और इंटर्नशिप कर रहे थे।
हादसा रात को हुआ जब ये डॉक्टर कार से घूमने निकले थे। पुलिस ने बताया कि कार की तेज रफ्तार और नशे में होने की संभावना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com