उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन आरएसएस अभी से सक्रिय हो गया है। सोमवार को संघ, बीजेपी संगठन और योगी सरकार के बीच समन्वय बैठक हुई, जिसमें मिशन 2027 को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसके साथ ही संघ के शीर्ष नेताओं की सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ लगातार हो रही बैठकों को संगठन में संभावित बड़े फेरबदल के संकेत माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी जल्द ही संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com