राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया अपनी टीम के साथ महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पूर्व संध्या के अवसर पर उत्तर प्रदेश बूथ संगठन के आमंत्रण पर सहकारिता भवन लखनऊ पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने वहाँ उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए संबोधित किया की राष्ट्र को शक्तिमान बनाने में महिलाओं का बहुत ही बड़ा सहयोग रहा है महिला सशक्तिकरण मे भारत सरकार एवं उ प्रदेश सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए, शिक्षा के लिए, और कन्या जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं की सुविधाओं के लिए अनेको योजनाएं चलाई और वर्तमान में चल रही है जिसको देश की महिलाएं अपना अधिकार समझे भारत की महिलाएं सशक्त हो और हिंसा के विरुद्ध कमजोर न बनकर अपनी आत्मशक्ति और हिम्मत व संघर्ष के साथ अपनी बात सक्षम अधिकारियों एवं न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत करें और अपना पक्ष रखें पीड़ित महिलाओं को न्याय भले देर से मिले परंतु मिलेगा अवश्य आज की महिलाएं किसी से निर्बल नहीं है हर क्षेत्र में वो चाहे शिक्षा हो, सुरक्षा हो, डॉक्टर हो, इंजीनियर को, जल-थल-बल में महिलाओं की भागीदारी अपने घर- परिवार एवं समाज से लेकर राष्ट्र तक में बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को निभाने में महिलाएं सक्षम रही है बिंदु इशिका सिंघानिया नें महिला उत्पीड़न से बचाओ कार्य लेकर सरकारों की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचने के लिए जागरूक किया तत्काल महिलाओं की समस्याओं का अपने स्तर से समाधान करती हुई नारीयों को जागरूक एवं नारी सशक्तिकरण करती रही है जिसके लिए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षबिंदु इशिका सिंघानिया को लखनऊ में उत्तर प्रदेश वूथ एसोशियन के नारी शक्ति सम्मान समारोह 2025 के मंच पर विशेष न्यायाधीश श्रीमती बीना नारायण बाराबंकी, अपर जिला जज कन्नौज अजय श्रीवास्तव,ACJM अयोध्या अजय सिंन्हा, डॉ. सूर्यकुमार IPS प्रभारी CAA पूर्व डीजी, आयुक्त ग्राम विकास जी. एम प्रियदर्शी,IPS-DIG मेरठ कल्पना सक्सेना,IRTS-( IRCTC)UP अजीत कुमार, MD-UPSRLM-IAS
दीपा रंजन, DIG होमगार्ड संजीव शुक्ला एवं पर्यावरण एवं जलवायु उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री अरुण कुमार के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अवार्ड सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा यह मेरा सम्मान नहीं मेरी पूरी टीम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान एवं देश की प्रत्येक नारी का सम्मान है सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, कार्यक्रम आयोजन शिवम श्रीवास्तव एवं प्रांगण में तमाम लोग मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com