11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अयोध्या के राम मंदिर पर आज भगवा ध्वज फहराएंगे पीएम।

राम मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम मंगलवार को होगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11:58 से दोपहर 12:30 बजे तक है। 32 मिनट का यह शुभ योग भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है। ध्वजारोहण समारोह के लिए 21 नवंबर से चल रहे अनुष्ठानों की भी पूर्णाहुति मंगलवार को होगी। सुबह छह से 10 बजे तक अनुष्ठान होंगे। प्रधानमंत्री राम दरबार व गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर पूजन करेंगे। यहां से वह सप्तऋषि मंदिर और फिर माता अन्नपूर्णा मंदिर में प्रार्थना कर मुख्य समारोह में भाग लेंगे।
चार से पांच मिनट के संक्षिप्त ध्वजारोहण अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री बटन दबाकर ध्वज फहराएंगे। सात हजार अतिथि समारोह के साक्षी बनेंगे, जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धर्मगुरु, व्यापार जगत के प्रमुख नाम, दलित, वंचित, किन्नर और अघोरी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.