।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया है।
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था और उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ होगी, जिसमें उन्होंने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया है। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल, सन्नी देओल,बौबी देओल और अन्य सदस्य हैं।
धर्मेंद्र के निधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने शोक जताया है, जिनमें करण जौहर, काजोल, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान शामिल हैं। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में भी कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com