1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला

तीन सेनिकों संग पांच की मौत,बढ सकता है आंकड़ा।

पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई है। हमले में दो आत्मघाती हमलावर शामिल थे, जिन्होंने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को मार गिराया ।

– हमला सुबह करीब 8 बजे सद्दार-कोहत सड़क पर हुआ।
– हमलावरों ने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया।
– सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को मार गिराया।
– हमले में तीन जवानों की मौत हो गई है और दो घायल हुए हैं।
– पेशावर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है ।

पाकिस्तान में आतंकवाद

– पाकिस्तान में बीते कुछ वर्षों में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
– खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हुई है।
– आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ पाकिस्तान सरकार का शांति समझौता टूटना इसका मुख्य कारण है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.