10:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भक्ति – संत प्रेमानंद महाराज से मिलने कलान से पैदल वृंदावन निकले दो युवक।

भक्ति – संत प्रेमानंद महाराज से मिलने कलान से पैदल वृंदावन निकले दो युवक।

जगह जगह लोगों ने स्वागत किया।

बदांयू 23 नवंबर।

शाहजहांपुर जिले के कस्बा कलान से संत प्रेमानंद महाराज से वृंदावन मिलने व उनका आशीर्वाद लेने दो युवाओं की टौली पैदल ही निकल ली।

कलान निवासी सोहम गुप्ता व सचिन यादव 21 नवंबर दोपहर 1 बजे यात्रा पर निकले । कलान से शुरू हुई उनकी यात्रा शाम 7 बजे म्याऊं पहुंची जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। म्याऊं मे लोगों ने उन दोनों का स्वागत कर रहने व खाने की व्यवस्था की।

कल सुबह वृंदावन जाने को म्याऊं से पैदल चल दोनों युवक उझानी पहुंचे जहां यादवपुरी के श्रृद्धालुओं ने उनके जज्बे की तारीफ की व सम्मानित किया। सचिन यादव ने बताया कि उनकी यह दूसरी धार्मिक यात्रा है इससे पहले भी वह वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.