बदायूं । बदायूं पुलिस ने सर्वेश्वर श्री साईं मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा की हत्या और लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
जो मृतक के रिश्तेदार हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह
पुजारी के अवैध संबंध थे ।
एसएसपी डॉ. बजेश सिंह ने बताया कि सर्विलांस
सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर तीन
आरोपियों को नर्ड जेल की जमीन के पास से पकडा
गया। इनमें शाहजहांपुर के परौर गांव निवासी विशेष
कुमार उर्फ छोट्र और नीतेश कूमार, तथा उसावां थाना
क्षेत्र के मनसा नगला निवासी हिमांश शामिल हैं। इन
तीनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस ने लूटे गए चांदी के दो मुकुट, पुजारी का मोबाइल
और डीवीआर के साथ-साथ आरोपियों द्वारा जलाए गए
अधजले कपडे भी बरामद किए हैं।
पूछताछ में विशेष और नीतेश ने बताया कि उनकी बर्ड
बहन की शादी पुजारी के बड़े भाई प्रदीप शर्मा से हुई
थी। बहन की मौत के बाद उनकी अविवाहित छोटी बहन
का प्रदीप के घर आना-जाना था, जहां उसका मनोज से
संबंध बन गया। परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किय
और उसकी शादी उसावां के हिमांशू से करा दी।
शादी के बाद भी मनोज का संपर्क जारी रहा,जिससे
हिमांशू और उसकी पत्नी के वैवाहिक जीवन में विवाद
बढने लगे। इसी विवाद के चलते हिमांशु की पत्नी ने
2020 में मनोज के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मूकदम
भी दर्ज कराया था। बाद में इस शर्त पर समझौता हुआ
कि मनोज उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
समझौते के बावजूद मनोज ने दोबारा संपर्क साधा,
जिससे रिश्तों में फिर तनाव पैदा हो गया। इसके बाद
विशेष और नीतेश ने अपने बहनोई हिमांश के साथ
मिलकर मनोज को खत्म करने की योजना बनार्ड। घटना
वाली रात नीतेश मंदिर में पूजारी के पास सोया था
अन्य आरोपी आधी रात को मंदिर पहंचे और मनोज की
गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को लूट का रूप देने
‘के लिए वे पुजारी का मोबाइल, दो चांदी के मुकुट और
डीवीआर भी उखाड ले गए।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम
देने से पहले और बाद में मोबाडल का उपयोग नहीं किया
तथा घटना वाले दिन पहने कपडे भी नष्ट कर दिए, फिर
भी पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर तीनों को गिरफ्तार
कर सफल खुलासा किया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com