बिसौली। नगर में मतदाता सूची सुधारने का कार्य चल रहा है। जिसमें बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर फार्म वितरित कर रहे हैं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया समझा रहे हैं।
नगर के मोहल्ला गदरपुरा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन “एसआईआर” के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कार्य लगातार जारी है। बूथ लेवल अधिकारी “बीएलओ” प्रवीन कुमार ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए और लोगों को प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रपत्रों को पूरी तरह सही-सही भरें। उन्होंने बुजुर्गों और निरक्षर लोगों को स्वयं सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com