7:42 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सावधान- एसआईआर सर्वे के नाम पर साइबर ठग वोट कटने के नाम पर मांग रहे ओटीपी

बदांयू 19 नवंबर।

सावधान रहें। इस समय एसआईआर के नाम पर आपके मोबाइल पर ठगने वाले मैसेज आ सकता है। आपसे वोट काटने की धमकी देकर ओटीपी भी मांगा जा सकता है। इस संबंध में साइबर टीमों की ओर से लोगों को आगाह किया जा रहा है।

साइबर ठग भी ठगी का कोई अवसर नहीं छोड़ते। अब देश में चल रहे एसआईआर सर्वे के नाम पर ठगी के लिए लोगों पर संदेश पहुंचना शुरू हो गए हैं। संदेश भेजकर उनसे ओटीपी मांगा जा रहा है। इस तरह की शिकायतें जब बीएलओ के जरिये प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचीं तो उन्हें आगाह किया गया। इस संबंध में साइबर टीमों की ओर से लोगों को आगाह किया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के लोटनपुरा के सुरेन्द्र कुमार के पास इस तरह का संदेश मोबाइल पर आया। फिर एक कॉल भी आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपको एक ओटीपी मिलेगा। वह हमें बता दें। आपके वोट का सत्यापन होगा।

उन्होंने सतर्कता बरतते हुए यह कहा कि वे खुद बूथ पर जाकर सत्यापन करा लेंगे। बाद में उन्होंने बूथ पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा जा रहा। न कॉल की जा रही।

इसी तरह के संदेश शहर के कुछ अन्य लोगों के पास भी पहुंचे। यह बात अधिकारियों तक पहुंची तो सभी को आगाह किया जा रहा है।

इधर, साइबर सेल के स्तर से पता चला है कि इस तरह की साइबर ठगी कुछ जिलों व राज्यों में शुरू हो गई है। इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी कहते हैं कि लोग ऐसे किसी भी कॉल पर ओटीपी साझा न करें। अन्यथा उनके साथ ठगी हो सकती है। उनके खाते से रकम उड़ सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस