सोनभद्र खदान हादसा: 66 घंटे बाद रेस्क्यू बंद, 7 शव मिले; कई मजदूर अब भी लापता
यूपी के सोनभद्र में खदान धंसने की घटना के तीन दिन बाद 66 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर रोक दिया गया। अब तक मलबे से 7 शव बरामद हुए हैं, जिनमें 6 की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि एक शव की पहचान 48 घंटे बाद भी नहीं हो पाई। आशंका है कि मलबे में अभी भी 7 मजदूरों के शव फंसे हो सकते हैं। एसडीआरएफ और कई जिलों की टीमों ने पोकलेन से मलबा हटाकर लगातार रेस्क्यू किया। मौके पर लापता मजदूरों के परिजन अब भी इंतजार में बैठे हैं और रो-रोकर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

