2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिंदु इशिका सिंघानिया ने किया महिलाओं को जागरूक हुआ मंच पर सम्मान

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर गार्डन बरेली में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा हमें अपनी सभ्यता संस्कृति और संस्कार जीवित रखने होंगे अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी जिसके लिए प्रत्येक नारी को अपने प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है सृष्टि के रचयिता नारी का बहुत बड़ा योगदान है नरी में ममता, हिम्मत, लगाओ तीनों मौजूद है फिर नारी अपने आप को क्यों कमजोरी समझती है आज की नारी शिक्षा में, खेल, कृषि में,शासन करने में, रक्षा- सुरक्षा की भूमिका में, राजनीतिक में, अधिकारी की भूमिका से परिवार संचालन करने में सशक्त है नारी को सशक्त होने के लिए भावनाओं में बहने की जरूरत नहीं है भावनाओं में बहने के कारण नरी उत्पीड़न का शिकार होती है भावनाओं में न फंसे इसलिए बहन, बेटीयों को जागरूक होना बहुत जरूरी है सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम बिंदु इशिका सिंघानिया का रामानुज अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह श्री राम लाल की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया प्रांगण में मौजूद सभी बालिकाओं और महिलाओं ने बिंदु इशिका सिंघानिया के संबोधन एवं सुझाव की प्रशांत करते हुए पटका पहनकर अत्यधिक सम्मान किया सप् शक्तितशक्ति संगम कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, कुसुम सक्सेना, रामानुज सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी एवं तमाम महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.