9:54 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सऊदी अरब में हादसा- मदीना में बस टेंकर की भिड़ंत में 42 भारतीय यात्रियों की मौत

सऊदी अरब में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई है, जिनमें 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। मृतक सभी तेलंगाना और हैदराबाद के रहने वाले थे।

हादसा भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे मुफरिहात के पास हुआ। बस में सवार यात्री उमराह अदा करने के लिए सऊदी अरब गए थे। मक्का में अपने अरकान पूरे करने के बाद, वे मदीना जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और केंद्र सरकार से मृतकों के शव भारत लाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.