10:37 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

भागवत कथा स्थल पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान टीम का भव्य स्वागत

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया अपनी टीम के साथ भागवत कथा आयोजक बाबा महाकालेश्वर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं सचिन शर्मा के निमंत्रण पर कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित महापुराण मद भागवत कथा स्थल पहुँची।

कथा प्रांगण में कथावाचक आचार्य रमाकांत शास्त्री ने राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी को माता विंध्यवासिनी के चित्र एवं मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया।

कथा स्थल पर नौ महायज्ञ हवन कुंडों में सुगंधित जड़ी-बूटियों, देसी घी और आम की लकड़ियों से सात दिनों तक दुर्गा सप्तशती मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न किया गया, जिससे भक्तों में सनातन धर्म के प्रति आस्था और सद्भावना जागृत हुई। भक्तों ने नौ कुंडी यज्ञ की परिक्रमा कर अपने जीवन को कृतार्थ माना।

भजन-कीर्तन के दौरान भक्तगण भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे। कथा के समापन पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक भारतेंदु सिंह, जे. आर. गुप्ता, सदस्य रामकिशोर, भीकम सिंह, दामोदर सिंह, चंद्रप्रकाश, आयोजनकर्ता प्रवीण अग्रवाल, सचिन शर्मा, सविता अग्रवाल, अभयराज शर्मा, रतन शर्मा, सुभाष अग्रवाल सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.