2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लंबित चल रही मागें, पूरी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता और पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान सूचीकरण एसीपी विसंगतियां मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन पर संगति राज्य से निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन स्टेशनरी भत्ता वहां भट्ठा और विशेष वेतन भत्ता में वृद्धि जैसी मांगे शामिल हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लेखपालों की मांगे पिछले कई वर्षों से लंबित हैं और सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।इस दौरान संदीप कुमार, शोभित कुमार, दीपक भटनागर, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार २, लोकपाल सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार, संभू सिंह, दीपक चौधरी, अनुज वार्ष्णेय, प्रियांशु पटेल, राहुल सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुवचन सिंह, मोहित शर्मा, तनवीर अहमद, रिजवान अली, अमित कुमार २, अमित कुमार ४, मनीषा यादव, क्रत्यामनी, रिंकी गुप्ता, प्रताप सिंह, सुनील कुमार २, उद्देश्य कुमार, मोनू सिंह, आदित्य कुमार, योगेश पूरी, यादवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.