*
भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर बीसीएलएल की लो फ्लोर रेड बस में अचानक धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। बोर्ड ऑफिस से न्यू मार्केट की ओर जा रही बस में चालक और यात्रियों की सतर्कता से समय रहते स्थिति काबू में आ गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। यह बस टीआर-4 रूट पर बैरागढ़ से एम्स तक चलती है। खराब बसों को लेकर पहले से उठ रहे सवालों के बीच अब अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com