11:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, नगर में खुशी का माहौल

कुंवरगांव। बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत का समाचार आते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर में खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के आवास पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जहां जीत का जश्न मनाते हुए लोगों ने केंद्र और राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान कर एनडीए पर विश्वास जताया है।

इस मौके पर अरविंद रावत,  , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, यशवीर सिंह गौतम, गुड्डू गुप्ता, सुखपाल मौर्य, रवि बाबू गुप्ता, हनी मिश्रा, विजेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जीत को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की सफलता बताया।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.