2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ की राधिका को मिला स्वर्ण पदक

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार मे हुए 23 वें दीक्षांत समारोह में बदायूँ की राधिका शर्मा को एम.ए. समाजशास्त्र में पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने करने पर, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल और झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया.
शहर के श्रीराम नगर कालोनी में रहने वाले भागवत प्रवक्ता मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी की सुपुत्री राधिका शर्मा नेहरु मैमोरियल शिव नारायन दास कालेज की मेधावी छात्रा है. माता जी सुधा शर्मा आदर्श गृहणी के साथ एक धार्मिक महिला हैं. राधिका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा अपने शिक्षक और शिक्षकाओं के दिया है.उसकी इस विशेष उपलब्धि पर प्रोफेसर डा. बैकुंठ नाथ शुक्ल, डा. मनवीर सिंह,डा. सत्यम मिश्रः, डा. संतोष कुमार, डा. जीवन सारस्वत, डा. सोनी गुप्ता, वरिष्ठ कवि कामेश पाठक, भजन गायक मनु भैया, अनीता पाठक, पुरोहित शिव ओम शर्मा समेत सभी इष्ट मित्रों और सम्बंधियों ने तहेदिल से बधाई दी.

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.