राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत द्वारा शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस बरेली में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने देश की महान महिला शक्तियों — रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर, मीराबाई, जीजाबाई और सोफिया कुरैशी — की ऐतिहासिक झांकियां प्रस्तुत कर सभी को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
साथ ही नवयुवाओं के लिए भारतीय पारंपरिक खेल खो-खो का आयोजन कराया गया, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि भारत में बाल दिवस की शुरुआत 20 नवंबर 1956 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा यूनिवर्सल चिल्ड्रन डे के रूप में हुई थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव होने के कारण उनके निधन के बाद उनकी जयंती 14 नवंबर को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, बाल श्रम, बाल अपराध और भेदभाव के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। वहीं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने कहा कि यह दिवस बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके भीतर हंसी-खुशी, खेलकूद और पढ़ाई के प्रति उत्साह जगाने का माध्यम है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक भारतेंदु सिंह, जे.आर. गुप्ता, सदस्य भीकम सिंह, रामकिशोर, चंद्र प्रकाश, दामोदर सिंह, आर्यन सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता सहित विद्यालय के बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com