मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और पुलिस में भिड़ंत, चार हिरासत में
कार्तिक पूर्णिमा से पहले मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ के बीच मंगलवार को श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। दर्शन के दौरान हुई बहस मारपीट में बदल गई, जिसमें लात-घूंसे चले और महिला श्रद्धालुओं से भी धक्का-मुक्की हुई। मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने स्थिति संभाली और एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com