1:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

युवक की चप्पलों से पिटाई, पुलिस को सौंपा

बिल्सी – बिल्सी नगर में कुछ महिलाओं ने एक
युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। बाद में उसे बिल्सी
पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिलाओं ने पुलिस
को इस संबंध में तहरीर भी दी है, जिसके बाद पुलिस ने
मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह युवक बिल्सी थाना क्षेत्र के
एक गांव की रहने वाली लड़की को फोन पर परेशान
करता था। लड़की की शादी तीन दिन पहले ही हुई थी, लेकिन युवक ने शादी के बाद भी उसे फोन करना जारी
रखा। परेशान होकर लड़की ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और
उसकी चप्पलों से पिटाई की। इस घटना का वीडियो
सोशल मीडिया पर है। परिजनों ने युवक को बिल्सी
पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज
कराई। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि
आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की
गई है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.