4:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट का निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा कछला घाट पर गंगा स्नान किये जाने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधि0/कर्म0गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी श्री रजनीश उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस