राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें गंगा स्नान और देव उठान एकादशी एवं प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती और आने वाले त्योहारों का स्वागत त्योहारों से पूर्व दीप प्रज्वलित कर प्रकाशित करते हुये सिद्धार्थ नगर निकट हार्डमैन स्कूल बरेली में आवाहन दिवस मनाया इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि परंपरागत पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज, संपूर्ण हो जाने के बाद हम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की ओर से आने वाले त्योहार गंगा स्नान, गुरु नानक जयंती, देव उठानी एकादशी आने से पूर्व त्योहारों के स्वागत में आज संस्थान के पदाधिकारिओं नें दीप महोत्सव श्री राधा कृष्ण जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर दीपों की परिक्रमा करते हुए हुए त्योहार आवाहन दिवस के रूप में मनाया है जिससे प्रत्येक प्राणियों के जीवन में एक नया प्रकाश उत्पन्न हो गंगा स्नान, देवठान एकादशी मान्यता के अनुसार विष्णु भगवान क्षीरसागर में निंद्रा से जाकर सनातनी परिवारों में गृह प्रवेश, विवाह समारोह, जैसे अन्य कल्याणकारी शुभ अवसरों को पूर्ण कराकर मानवो का कल्याण करेंगे एवं गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मन कर गुरु कृपा को प्राप्त करेंगे त्योहार आवाहन कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी,उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षण भारतेंद्र सिंह,डॉ. सौरभ अग्रवाल,जे.आर गुप्ता,सदस्य मीरा प्रियदर्शनी,डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर, दामोदर सिंह, आदि सदस्यगण मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com