2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मथुरा – कासगंज रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का सर्वे पूरा

कासगंज 25 अक्टूबर।

मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का सर्वे पूरा हो गया है, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और ट्रैफिक ब्लॉक व देरी की समस्या में कमी आएगी।

– सर्वे की मुख्य बातें:

– 105 किलोमीटर लंबे ट्रैक का सर्वे पूरा हुआ।
– हाथरस, मुरसान और राया में जमीन की उपलब्धता एक चुनौती हो सकती है।
– भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता हो सकती है। जो जटिल समस्या हो सकती है।
– डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसमें यार्ड का प्लान, पुल, पुलिया, स्टेशन और रेलवे क्रॉसिंग का अध्ययन किया गया है।

– परियोजना के लाभ:

ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
– ट्रेनों की गति बढ़ेगी।
– यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
– मेंडू स्टेशन का महत्व बढ़ सकता है। क्योंकि मेंडू से ही रेलवे ट्रैक को दिल्ली कोलकाता लाइन से जोडा जाएगा। वहां रेलवे की काफी जमीन है कोई दिक्कत नहीं होगी।

– मथुरा कासगंज रूट की वर्तमान स्थिति:

– 5 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं।
– 2 जोड़ी त्रैसाप्ताहिक ट्रेनें चलती हैं।
– 19 जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनें चलती हैं।
– 11 रेलवे स्टेशन हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.