।
कासगंज 25 अक्टूबर।
कासगंज के कस्बा सोरों में पार्किंग विवाद ने दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें फायरिंग, पथराव और लाठीचार्ज हुआ। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से कुछ के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें 8 राउंड फायरिंग होती दिख रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा और डीएम प्रणय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मामला रियाज अहमद नामक व्यक्ति की कार को लेकर शुरू हुआ, जिसे एक अन्य व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी करने पर आपत्ति जताई थी।
इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट, पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और मामले की जांच जारी है। कस्बे में पुलिस व पीएसी की गस्त बढाई गई है, जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। डीएम एसएसपी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com