2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हाथरस- सांप के काटने से बच्चे की मौत के बाद 4 दिन तक चला तंत्र-मंत्र

हाथरस में अंधविश्वास का खौफनाक मामला: सांप के काटने से बच्चे की मौत के बाद 4 दिन तक चला तंत्र-मंत्र

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के इटरनी गांव में सांप के काटने से 12 वर्षीय कपिल की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजनों ने अंधविश्वास में फंसकर चार दिनों तक तांत्रिकों से झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र कराया, उम्मीद में कि बच्चा फिर से जीवित हो जाएगा।
चार दिन बाद जब कोई “चमत्कार” नहीं हुआ, तब जाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना फिर साबित करती है कि शिक्षा और तकनीक के युग में भी अंधविश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.