4:45 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ललितपुर- भाई दूज पर मायके जाने से रोका, महिला ने खुद को लगा ली आग

ललितपुर (उत्तर प्रदेश): बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरायो में मंगलवार शाम एक महिला ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। घटना उस वक्त हुई जब महिला भाई दूज पर मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति ने मना कर दिया और गाली-गलौज करने लगा।


चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। पहले ललितपुर मेडिकल कॉलेज और फिर झांसी रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर है।

महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.