1:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

लहसुन बम फोड़ते समय जोरदार धमाका, दो युवकों की मौत

चलती बाइक से लहसुन बम फोड़ते समय जोरदार धमाका, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

फर्रुखाबाद, 18 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक खतरनाक शरारत ने दो युवकों की जान ले ली। कायमगंज-कंपिल रोड पर एक चलती बाइक पर सवार युवक सड़क पर लहसुन बम फोड़ते जा रहे थे। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौथा युवक घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक पर पटाखों (लहसुन बम) से भरी एक बोरी भी रखी थी। बाइक पर बीच में बैठा युवक चलते-चलते सड़क पर लहसुन बम फोड़ रहा था। अचानक बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। चारों युवक सड़क पर गिर गए, और उसी समय पटाखों में जोरदार विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज़ था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.