2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय लघु उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल किया गया

, बदायूं में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय लघु उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल किया गया। यह कार्यक्रम कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ तथा उद्योग एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने कौशल का विकास कर समाज और राष्ट्र के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान दें । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, अलीगढ़ से विकास अधिकारी श्री यशवीर सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने छात्राओं को “One District One Product (ODOP)”, कौशल विकास, तथा स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही उन्होंने बदायूं की जरदोजी कला, अलीगढ़ के तालों के उद्योग, और मुरादाबाद के पीतल उद्योग के उदाहरण देते हुए स्थानीय उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुमारी दामिनी भारती ने कौशल विकास के उद्देश्यों पर सारगर्भित चर्चा की, जबकि कुमारी पंकज ने बदायूं के स्थानीय आधुनिक उद्योगों की जानकारी देते हुए बताया कि छात्राएं अपने कौशल को निखारकर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. बृजेश कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में डॉ. सरिता गौतम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अर्चना पांडे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कर दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ सतीश कुमार व डॉ ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीएससी, बीकॉम एवं बी ए की लगभग 150 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे छात्राओं के करियर विकास एवं उद्यमिता जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.