वन विभाग ने पकडी
अवैध नीम की लकड़ी
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर है,जहाँ लकड़ी
माफिया द्वारा हरे पेड़ों को काटकर बेचने का धंधा जमकर चल रहा है वहीं वन विभाग की उदासीनता के कारण माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,
लकड़ी माफिया ट्रेक्टर ट्राली में नीम की हरी अवैध लकड़ी लादकर बदायूं की तरफ ले जा रहा था लकड़ी उसने कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव सिगोई से काटी थी । जहां किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी लकड़ी माफिया वन विभाग की सूचना मिलने पर लकड़ी को दुगरैय्या के पास रोड किनारे पलट कर भाग गया ।वन विभाग ने लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर लकड़ी माफिया के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू कर दी है ।वन विभाग की तरफ से लकड़ी माफिया व ट्रेक्टर चालक आसिफ के खिलाफ कुंवर गांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि लकड़ी माफिया फहीम और ट्रेक्टर चालक आसिफ का नाम प्रकाश में आया है तीसरे का पता लगाया जा रहा है थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी ।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण का कहना है कि लकड़ी को कब्जे में लिया है माफिया के खिलाफ कुंवर गांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com