जैसलमेर से जोधपुर जा रही एसी स्लीपर बस में लगी आग के भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 21 हो गई है। हादसे में घायल 10 वर्षीय यूनुस ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मंगलवार देर रात पत्रकार राजेंद्र चौहान के भाई ने बस मालिक और ड्राइवर के खिलाफ जैसलमेर सदर थाने में पहली FIR दर्ज करवाई।
इधर, शवों की पहचान के लिए जोधपुर और जैसलमेर के अस्पतालों में DNA सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने वेरिफिकेशन में समय लगने पर सफाई दी है और बताया कि अधिकतम 24 घंटे में पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
अब भी 4 घायल मरीज वेंटिलेटर पर हैं।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

