7:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

प्रयागराज में 15 साल के किशोर की अपहरण के बाद हत्या, नहर में मिला अर्धनग्न शव

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के कन्नौजा खुर्द गांव निवासी 15 वर्षीय हसनैन आलम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वह सोमवार शाम सब्जी लेने निकला था, जिसके बाद लापता हो गया। बुधवार सुबह उसका अर्धनग्न शव घर से 10 किमी दूर नहर में मिला। सिर ईंट से कुचला गया था और आंखों पर भी वार किए गए थे। मौके पर खून से सनी ईंट और सफेद टी-शर्ट मिली।

परिजनों ने रिश्ते के मामा पर रंजिश में हत्या करवाने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हसनैन को बाइक सवार युवक बाजार से उठाकर ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.