2:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली- भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा वृद्ध आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड

🚩 वृद्ध आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ से गूंज उठा वातावरण 🚩

आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा
📿 संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ
का भव्य आयोजन वृद्ध आश्रम, लाल फाटक, बरेली में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में आचार्य श्री अमन कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने
संगीतमय शैली में सुंदरकांड पाठ का वाचन किया,
जिनकी मधुर वाणी और प्रभु भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर भगवा हिन्दू सेना की टीम ने वृद्धजनों के लिए चाय-नाश्ते एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की,
जिससे वृद्धजनों के चेहरों पर अपार प्रसन्नता झलक उठी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर प्रभु श्रीराम व बजरंगबली से समाज में शांति, एकता और धर्म रक्षा की प्रार्थना की।

इस आयोजन में पंकज अग्रवाल जी, आशीष जौहरी जी, मयंक गुप्ता, आयुष अग्रवाल, कशिश सक्सेना, ऋषभ शर्मा, रचना चौहान आदि श्रद्धालुओं का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता जी ने कहा कि –
“वृद्ध आश्रम सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सनातन धर्म केवल भक्ति नहीं, सेवा का भी संदेश देता है।”

🙏 भगवा हिन्दू सेना बरेली ने इस सफल आयोजन में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं वृद्धजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस