2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस धारक नियत स्थान पर ही करें आतिशबाजी का विक्रय : डीएम

बदायूँ : 13 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के अवसर पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्रान्तर्गत ऐसे अनुज्ञापी जिनको अस्थाई आतिशबाजी के लाइसेंस निर्गत किये जायेंगे उनके लिए उपयुक्त स्थान व स्थल चिन्हित करते हुये यह सुनिश्चित करें कि आतिशबाजी का विक्रय चिन्हित स्थान पर ही अस्थाई रूप से निर्गत आतिशबाजी लाइसेंस धारकों द्वारा ही किया जाये, यदि चिन्हित स्थान के अतिरिक्त आतिशबाजी का विक्रय पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.