परिजनों ने तलाश कराने को किया सिकन्द्राराऊ पुलिस से संपर्क।
बदांयू 13 अक्टूबर।
बदांयू के कछला गंगा घाट से गंगा स्नान को आया सिकन्द्राराऊ के गांव शीश नगर का एक युवक गायब हो गया। परिजनों ने सिकंद्राराऊ कोतवाली पहुंच कर युवक की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार गत रविवार को सिकंद्राराऊ के गांव शीश नगर का अरविंद कुमार अपने दोस्त हरि प्रताप जादोन के साथ गंगा स्नान को आया। हरि प्रताप वापस घर पहुंच गया। मगर अरविंद के ना पहुंचने पर हरि से घर वालों ने पूछा तो मालूम पडा कि अरविंद घाट से लापता हो गया। परिवार के सदस्य जानकारी को गंगा घाट आऐ तो चौकी पर अरविंद के कपड़े व बाइक खड़ी मिली। पूछने पर पुलिस ने बताया कि घाट पर बाइक व कपड़े मिलें , अरविंद का कोई पता नहीं।
सिकंद्राराऊ इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि मामला बदायूं जनपद का है, वही जाकर रिपोर्ट दर्ज कराए। विजय सिंह ने भी कछला चौकी पुलिस से मोबाइल पर बात की चौकी पुलिस ने बताया कि बाइक व कपड़े मिलें हैं। अब परिजन अरविंद की तलाश में कछला गंगा घाट पुलिस से संपर्क कर अरविंद की तलाश की गुहार लगाई है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com