इस्लामनगर बदायूं 4 अक्टूबर।
श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में लगने वाले
172 वें रामलीला महोत्सव मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मेले का रिविन काटकर किया ।
वही राम, सीता, लक्ष्मण के स्वरूपों का तिलक कर आरती भी उतारकर रामलीला मेला महोत्सव का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि हरीश शाक्य एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रामलीला मंच से श्रद्धालू दर्शकों के लिए भगवान राम के चरित्र और जीवन पर प्रकाश डाको राम के चरित्र से कुछ सीख लेने की भी अपील की। कहा रामायण के हर पात्र से अच्छाई का एक संदेश निकलता है।
इससे पहले पूर्व चैयरमैन वीरेंद्र लीडर, दयाशंकर गुप्ता , अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व कमेटी सदस्यों ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य का फूल माला, ओर राम पटका, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
रामलीला मेला के शुभारंभ के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता महामंत्री अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता आढ़ती, सभासद मुकेश गुप्ता, विनोद शास्त्री, सुशील पाठक, विश्वदीप पाठक, ओम मिश्रा, रंगमंच इंचार्ज त्रिलोकी गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद शंखधार कल्लू सहित रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
जय वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com