बदायूं। वजीरगंज सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स की बहन ने उनके सरकारी आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
गोरखपुर जिले के थाना क्षेत्र बेलीपार में आने वाले गांव कुसमोल निवासी रितु सिंह करीब दो साल से सीएचसी वजीरगंज में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। रितु की छोटी बहन ईशा बरेली में जीएनएम का कोर्स कर रही थी। कुछ दिन पहले ही ईशा अपनी बहन रितु के पास वजीरगंज आई थी। शुक्रवार को ईशा ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रितु डयूटी से जब आवास पर पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद रितु ने खिडकी से झांककर देखा तो फंदे पर ईशा का शव लटक रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने आत्महत्या की है, उसका मोबाइल भी जब्त किया गया, ताकि उससे साक्ष्य खंगाले जा सकें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com