ग्राम पंचायत में ब्राह्मण महासभा, उपाध्याय ने कहा ब्राह्मण समाज संस्कृति का संवाहक
बदायूँ।
सुराही ग्राम पंचायत में आयोजित ब्राह्मण महासभा में बहुजन समाज पार्टी के बदायूँ प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष के.के. उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “ब्राह्मण केवल एक जाति नहीं, बल्कि संस्कृति, धर्म और ज्ञान का संवाहक है। यदि ब्राह्मण मजबूत है तो समाज और राष्ट्र भी मजबूत होगा।”
श्री उपाध्याय ने तीखे शब्दों में कहा कि “जो नेता केवल अपने परिवार तक सीमित रहते हैं, वे समाज का भला नहीं कर सकते। चुनाव आते ही बड़े हितैषी बनने वाले नेताओं पर भरोसा करने के बजाय ब्राह्मण समाज को अपने बल और एकता पर विश्वास करना चाहिए।”
सभा में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। श्री उपाध्याय के इस जोशीले संबोधन पर बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट गूँजती रही। सभा के अंत में समाज को जागरूक और संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com