उझानी 28 सितंबर।
आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 99वें दिन राजाराम जाटव, हरी बाबू जाटव, राम सिंह जाटव वीरेंद्र जाटव और राजाराम टेलर क्रमिक अनशन पर बैठे।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कल दिनांक 29 सितंबर 2025 को संघर्ष समिति ग्राम वासियों और कांग्रेसियों ने तय किया है कि कल 100 वें दिन प्रातः 11:00 बजे सत्याग्रह धरना प्रदर्शन बरेली मथुरा हाईवे छतुइया रेलवे क्रॉसिंग पर होगा प्रशासन आंदोलनकारीयों की आवाज महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं सुनना चाहता है आज ग्राम वासियों के साथ आज शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर तय किया अब सड़क पर आंदोलन होगा।
उन्होंने सभी कांग्रेसियों से अनुरोध किया है कि कल 10:00 तक धरना स्थल हाईवे नरऊ पहुंचने का कष्ट करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा की यह ऐतिहासिक आंदोलन अब उग्र संघर्ष की तरफ जा रहा है और अब हम यह लड़ाई सड़कों पर ही लड़ेंगे और इस आंदोलन में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ ग्राम वासियों के साथ खड़ी है।
राष्ट्रगान करने के बाद शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर आंदोलन कार्यों में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरना स्थल पर योगेंद्र सोलंकी ,कमल प्रताप सिंह ,राजाराम, छोटेलाल वेदपाल, राजेश ,हरी बाबू ,रामदेव सोलंकी, राम सिंह, विनोद कुमार बालू सिंह, शंकर लाल, सुखराम, गुड्डू श्याम बाबू, सोहनलाल , रामलाल शैलेंद्र कुमार सिंह, वैभव सोलंकी पातीराम , बृजेश कुमार ,अरुण सागर ,गौरी शंकर, कमल प्रताप सिंह,अनिल चौहान, गौतम सिंह अनूप सिंह, वीरपाल सोलंकी, अमर सिंह ,सुखराम ,लाल सिंह ,नितिन कुमार, हरी बाबू ,बेचेलाल, विवेक कुमार, रोहित सिंह ,रूपचंद, अमर सिंह, सोहनलाल मौर्य, गुड्डू सिंह ,देवेंद्र सिंह ,सीटू सिंह ,भगवान सिंह, फूल सिंह, रामचंद्र , विनोद कुमार सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com