6:15 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

अप्रैल की तरह तप रहा सितंबर, लोगों का बुरा हाल

बदांयू 27 सितंबर।

लोगों को सितंबर में भी अप्रैल जैसी गर्मी झेलनी पड़ रही है। सुबह से शाम तक तेज धूप निकल रही है। साथ में ही उमस के कारण चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अक्तूबर मध्य में ही राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

आम तौर पर सितंबर में बारिश बंद होने के बाद गर्मी और उमस का प्रभाव रहता है। लेकिन तापमान में इतनी बढ़ोत्तरी पिछले कई सालों से नहीं देखी गई। बीते कई दिनों से तापमान 36 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसे दिन बीतने के साथ कम होना चाहिए लेकिन पारा लगातार बढ़ रहा है।

शुक्रवार को इसमें और बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शरीर के तापमान से ठीक सात डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक होकर 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90 चल रहा है। आर्द्रता के कारण दिन और रात में एयर कंडीशनर चलाने की जरूरत पड़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर से बदलाव होने के आसार हैं। 30 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या अधिक बार हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच तेज अंधड़ भी आ सकता है। ऐसा होने पर तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। जबकि एक अक्तूबर के बाद दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.