5:05 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

रुदायन – सीएचसी में रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रुदायन सीएचसी में भव्य रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

उघैती।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुदायन में शनिवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता और समाजसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से बृजपाल, मयंक गुप्ता, योगेश गिरि, अंकुर चौहान, अवधेश कुमार, नेत्रपाल मौर्य, सुमित गुप्ता, नवीन गुप्ता एवं अनुज जौहरी शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने जीवन बचाने का संकल्प लेकर समाज को प्रेरणा दी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर, मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता, अजीत राघव, मंडल मंत्री विजय मोदी एवं जगदीश प्रजापति मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है और समाज में सहयोग की भावना मजबूत होती है। रक्तदान शिविर की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने आयोजकों व रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाजहित के लिए प्रेरणादायी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.