10:44 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

छात्राओं को निकट के थाना कोतवाली का भ्रमण कराया

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 27. 09.2025 को जनपद के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को निकट के थाना कोतवाली का भ्रमण करा कर हेल्पलाइन नंबर ,एफआईआर लिखने एवं गिरफ्तारी के समय व अन्य नियम के बारे में बच्चों को बताना व धोखाधड़ी के बारे में सूचित करने के संबंध में जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए गए थे ।आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं के द्वारा अपने निकटवर्ती थाने का भ्रमण किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र उझानी के द्वारा कोतवाली उझानी, कादरचौक के द्वारा थाना कादरचौक ,सहसवान के द्वारा थाना सहसवान, इस्लामनगर के द्वारा थाना इस्लामनगर सहसवान के द्वारा कोतवाली सहसवान का भ्रमण व अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय द्वारा अपने निकटवर्ती थाने का भ्रमण कराया गया भ्रमण के दौरान संबंधित थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष द्वारा बालिकाओं को सांकेतिक रूप से थानाध्यक्ष बनाया गया ।और अपनी सीट पर बैठाया गया उनके द्वारा आम जनमानस की समस्याएं सुनी गई साथ ही साथ थाने के स्टाफ द्वारा हेल्पलाइन नंबर, एफआइआर मालग्रह, संपत्ति ग्रह ,कंप्यूटर सिस्टम आदि से बालिकाओं को अवगत कराया गया यह भी बताया गया कि हम अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं थाना भ्रमणकर सभी बालिकाएं बहुत प्रफुल्लित पाई गई। इस अवसर पर वार्डन मंजू रानी, सीमा रानी, गीता रानी, सविता सक्सेना, व फुल टाइम टीचर उपस्थित रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस